दरभंगा, मई 1 -- दरभंगा-मुजफ्फरपुर उच्च पथ 27 पर कंसी ईंट भट्ठा के पास बुधवार की सुबह सामने से आ रही कार ने बाइक में ठोकर मार दी। जोरदार ठोकर के बाद बाइक एवं कार डिवाइडर को पार करते हुए सड़क से लगभग 20 फीट नीचे गड्ढे में पलट गई। इस घटना में कार पर सवार दो व्यक्ति जख्मी होने के बावजूद मौके से भाग निकले, जबकि बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची सिमरी पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतक की पहचान मोरो थाने के सरैया रतनपुरा निवासी रौनक इस्लाम के पुत्र अब्दुल रहमान के रूप में की गई है। बताया गया है कि कार मुजफ्फरपुर से दरभंगा की ओर जा रही थी। इसी दौरान दरभंगा के भीगो से रतनपुरा जा रही बाइक से आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। ठोकर लगने के बाद दोनों वाहन उच्च पथ से दक्षिण लगभग 20 फीट नीचे गड्ढे में पलटकर क्षत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.