चाईबासा, जून 15 -- चाईबासा। सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन चाईबासा के संचालन को लेकर डीसी ने शनिवार को समाहरणालय सभागार में विशेष बैठक की। बैठक में लेखा जोखा, आय व्यय, संचालन समिति, महाधिवेशन, चुनाव, सहित संगठन के अन्य क्रियाकलापों की समीक्षा की गई। मिली जानकारी के अनुसार उपायुक्त के द्वारा वर्तमान संचालन समिति से निबंधित क्लब की सूची, उप समिति की सूची एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की मांग की गई है। उपायुक्त ने बताया कि खेल संचालक के लिए समिति को कुछ निर्देश दिए गए हैं। बैठक में अपर उपायुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर बीडीओ, सीओ, नगर पालिका प्रशासक और एसोसिएशन के पदाधिकारी काफी संख्या में मौजूद थे। विदित हो कि उपायुक्त ने 9 जून को एक आदेश जारी कर सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन को तत्काल प्रभाव के भंग कर दिया गया था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.