कानपुर, फरवरी 4 -- कानपुर, मुख्य संवाददाता। केडीए ने सिंहपुर कछार और सम्भरपुर में चौदह बीघा जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया। प्रवर्तन जोन ए-बी के ओएसडी डॉ. रवि प्रताप सिंह की अगुवाई में बिना नक्शा पास कराए ही की गई प्लॉटिंग, खड़ी की गईं दीवारें, लगाए गए पोल और बनाई गई सड़क को तहस-नहस कर दिया गया। साथ में लोगों से अपील की गई कि अवैध प्लॉटिंग को न खरीदें अन्यथा आर्थिक और मानसिक क्षति हो सकती है। केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर प्रवर्तन की टीम ने सबसे पहले सिंहपुर कछार में भवर और अनिल अदि द्वारा चार बीघे में की गई प्लॉटिंग ढहाई। इसके हबाद शिवा और अन्य द्वारा छह बीघे की प्लॉटिंग तोड़ी। आखिर में सम्भरपुर में राम और लाल द्वारा चार बीघे में किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान अवर अभियंता श्रवण कुमार...