धनबाद, फरवरी 7 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। डिगवाडीह स्थित सिंफर डीएवी मॉडल स्कूल में शुक्रवार को महात्मा एन.डी. ग्रोवर की 18वीं पुण्यतिथि मनाई गई। प्राचार्या ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद समारोह आयोजित कर 12वीं के परीक्षार्थियों को विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या महुआ सिंह ने हवन-यज्ञ के साथ किया। 11वीं के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 'मास्टर डीएवी' का ताज सार्थक को और 'मिस डीएवी' का ताज अनुष्का आर्या को मिला। वहीं श्रेष्ठ वक्ता का खिताब ईशिका कुमारी एवं रतन कुमार को प्राप्त हुआ। श्रेष्ठ डांसर का खिताब हिया एवं हर्ष कुमार के नाम रहा, जबकि उत्तम पोशाक के लिए ऋषिका एवं अभिजीत तयाल को चुना गया। श्रेष्ठ अनुशासन के लिए कोमल और 'बेस्ट स्पोर्ट्स पर्सन' का खिताब नकुल को मिला। अं...