शाहजहांपुर, जनवरी 21 -- फोटो 62:: सिंधौली, संवाददाता। थाना सिधौली क्षेत्र के गांव मुड़िया पमार में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत ने पूरे गांव को सकते में डाल दिया। मृतक सौरभ सिंह उर्फ राजू के परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता भीकम सिंह ने बताया कि उनका बेटा 19 जनवरी को मजदूरी के लिए एक व्यक्ति के यहां गया था। वह वहां जैक से लिंटर उठाने का काम करता था। इस दौरान लिंटर गिरने से गांव का एक मजदूर हर्षित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज बरेली में चल रहा है। घायल के इलाज में सौरभ ने लगभग एक लाख रुपये खर्च किए। परिजनों का आरोप है कि वहां मौजूद लोगों ने उस पर दबाव डालकर अस्पताल में दो बोतल खून भी निकलवाया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सौरभ ने सोशल मीडिया पर ऐस...