शाहजहांपुर, फरवरी 1 -- सिंधौली। सिंधौली-पुवायां मार्ग पर रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब शहर से पुवायां की ओर जा रहा ऑटो सामने से आ रही अनियंत्रित कार से टकरा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, कोरोंकुइयां के पास हाईवे पर यह हादसा हुआ। थ्री-व्हीलर में सवार मिथुन निवासी बरौना थाना पुवायां, वीरपाल निवासी भटियुरा थाना पुवायां, रंजीत निवासी मोहल्ला तकिया पुवायां, सत्यम निवासी नगरिया बुजुर्ग थाना सिंधौली और अंकित निवासी चक ऊदन थाना पुवायां गंभीर घायल हो गए। टक्कर के बाद मिथुन की मौके पर ही स्थिति गंभीर हो गई और उन्हें तुरंत एंबुलेंस द्वारा सीएचसी पुवायां ले जाया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अन्य चार घायल गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं और उनका उपचार स...