नई दिल्ली, अगस्त 15 -- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते को 'अन्यायपूर्ण और एकतरफा' करार देते हुए कहा कि सिंधु नदी के जल पर भारत और उसके किसानों का एकमात्र अधिकार है। प्रधानमंत्री ने कहा, 'भारत ने तय कर लिया है कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते।' पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि इस संधि ने भारत में कृषि को भारी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने इस समझौते को जारी रखने की निरर्थकता को रेखांकित किया है। उन्होंने कहा कि इस संधि की वजह से सिंधु के जल से 'हमारे दुश्मनों के खेतों की सिंचाई होती है, जबकि मेरे देश की धरती और मेरे देश के किसान प्यासे रहते हैं।' मोदी ने कहा, 'भारत का जो पानी है, उसका इस्तेमाल भारत के लिए होगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.