वाराणसी, फरवरी 4 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बुधवार को मोड़ैला, चांदपुर क्षेत्र में निरीक्षण किया। चांदपुर की सिंधुरिया कॉलोनी में कई साल से जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को ट्रेंचलेस विधि से पाइप लाइन बिछाने का निर्देश दिया। साथ ही सर्विस रोड पर 610 मीटर पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने स्टॉर्म वाटर लाइन का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्टॉर्म वॉटर लाइन के साथ-साथ सभी चैंबरों की तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा नाले की सफाई भी कराई जाएगी। चांदपुर से लहरतारा तक जल निकासी की लाइन की सफाई एक माह में पूरा करने के लिए कहा। इसके अलावा मड़ौली से केराकतपुर तक नाले के प्रोजेक्ट को लेकर नगर आयुक्त ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से ...