गोरखपुर, अप्रैल 5 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। छत्तीसगढ़ से पत्नी व बच्चे के साथ आए युवक संग सिंधी धर्मशाला में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कमरे से बैग चोरी हो गया था। इस वजह से किराया दो दिन बाद देने को कहने पर मैनेजर ने सीढ़ी से धक्का दे दिया और फिर दंपति से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर गोरखनाथ पुलिस ने अज्ञात मैनेजर पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के नंदनी अहीबार निवासी निक्की बत्रा ने केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि पति भारामल बत्रा और बच्चे संग वह गोरखपुर में आई थी। यहां पर वह सिंधी धर्मशाला में रुकी थी। 2200 रुपये जमा करने के बाद वह कमरे में गई थी। इसी बीच उनका सामान चोरी हो गया। तीन दिन का किराया करीब 2400 रुपये बाकी था। बैग में ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.