हल्द्वानी, अक्टूबर 2 -- हल्द्वानी, संवाददाता श्री रामकृष्ण धाम आश्रम कठघरिया में गुरुवार को बंगाली समुदाय की महिलाओं ने विजयादशमी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया। इस मौके पर सिंदूर खेला की रस्म अदायगी की। महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाया। मां दुर्गा की विदाई के समय कई महिलाओं की आंखें नम हो गईं। गुरुवार को आश्रम से शोभायात्रा भी निकाली गई। यात्रा कालाढूंगी रोड से होते हुए रानीबाग पहुंची। जहां माता की मूर्ति का गार्गी नदी में विसर्जन किया गया। इस भव्य विसर्जन झांकी में 300 से अधिक महिलाओं और 100 से अधिक पुरुष भक्तों ने भाग लिया। आश्रम के सचिव स्वामी प्रभोदानंद महाराज ने मां दुर्गा की प्रतिमा को विदाई देकर इस वर्ष के पूजा कार्यक्रम का समापन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...