नोएडा, अक्टूबर 2 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में विभिन्न पंडालों से मां दुर्गा की प्रतिमा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद सिंदूर खेलकर माता की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया गया। फिर यमुना नदी और नोएडा प्राधिकरण द्वारा बनाए गए कृत्रिम तालाबों में माता की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। जिले भर में 197 स्थानों पर मूर्ति विसर्जन के कार्यक्रम आयोजित हुए हैं। शहर में सौ से अधिक पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। यहां चार से पांच दिनों तक माता दुर्गा की प्रतिमा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही विजयदशमी के दिन इन प्रतिमाओं का विधि-विधान से पूजा करके और भोग लगाकर विसर्जन किया गया। वहीं सेक्टर-50 सामुदायिक केंद्र में आयोजित दुर्गा पूजा में भी माता की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। यहां पर सप्तऋषि संघ द्वारा दुर...