धनबाद, फरवरी 23 -- सिंदरी पुलिस ने बंद आवास संख्या आर के वन-52 का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में शनिवार की रात गिरोह के दो सदस्यों और रिसीवर को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी के जेवरात भी बरामद किए गए हैं। रविवार को तीनों को जेल भेज दिया गया। सिंदरी थाना परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि रोहड़ाबांध स्थित दीपिका चंद्र के बंद आवास संख्या आर के वन-52 का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के स्वर्ण आभूषण सहित नकदी की चोरी की थी। इस मामले में रोहड़ाबांध के ही काना बांसफोर और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। सिंदरी पुलिस ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में अनुसंधान करते हुए लगातार छापेमारी की। पुलिस ने अप्राथमिकी अभियुक्त और चोरी का माल खरीदने वाले रंजीत सोनार को धनसार से, सुमित कुमार को बीआईटी च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.