धनबाद, जनवरी 5 -- सिंदरी, प्रतिनिधि सिखों के दसवें गुरु व खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व रविवार को सिंदरी गुरुद्वारा साहिब में धूमधाम से मनाया गया। मौके पर सिंदरी गुरुद्वारा साहिब को भव्य रूप से सजाया गया था। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु अरदास करने गुरुद्वारा साहिब में एकत्रित हो रहे थे। गुरुद्वारा साहिब में 48 घंटे से चल रहे अखंड पाठ का विधि पूर्वक समापन किया गया। इसके बाद सरदार सुखविंदर सिंह ने खालसा पंथ और सिख धर्म के प्रतीक निसान साहिब का चोला बदला। गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन दरबार सजाया गया। स्थानीय व तख्त हरमंदिर पटना साहिब से विशेष रूप से आमंत्रित हजूरी रागी जत्था भाई विक्रम सिंह ने गुरुवाणी पर कीर्तन कर संगत को ईश्वर से जोड़ा। गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सरदार बलवीर सिंह ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.