धनबाद, अप्रैल 12 -- सिंदरी, प्रतिनिधि आंधी-बारिश के दो दिन बाद भी सिंदरी में जनजीवन सामान्य नहीं हुआ। पूरे शहर में दर्जनों पेड़ गिर गए थे। बिजली के पोल और तार टूट गए थे। बिजली व्यवस्था को तहस-नहस हो गई है। शहरी क्षेत्र में बिजली की स्थिति का निरीक्षण करने शुक्रवार को स्वयं झारखंड राज्य विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के जीएम अशोक कुमार सिन्हा, कार्यपालक अभियंता स्वरूप कुमार बख्शी सिंदरी आए। विद्युत एसडीओ गोविंद कुमार जायसवाल के साथ दोनों अधिकारियों ने पूरे शहर का निरीक्षण किया। बताया कि पेड़ों के गिरने से काफी क्षति हुई है। उन्होंने अधिकारियों को जल्द बिजली बहाल करने की हिदायत दी। जेबीवीएनएल के कर्मचारियों ने शहर में गिरे हुए दर्जनों पेड़ों को हटाकर बिजली के तार को दुरुस्त किया। इससे शहरपुरा और रांगामाटी क्षेत्र में शाम 6 बजे बिजली आपूर्ति शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.