पीलीभीत, जनवरी 12 -- पीलीभीत। खेल विभाग के गांधी स्टेडियम मैदान में हॉकी सिंथेटिक कोर्ट स्वीकृत होने के बाद निर्माण शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में हॉकी खिलाड़ियों को सिंथेटिक कोर्ट का इंतजार और बढ़ गया है। कोर्ट निर्माण की पत्रावली शासन स्तर पर लंबित होने की बात कही जा रही है। स्टेडियम में हॉकी, बैडमिंटन, तैराकी, भारोत्तोलन, टेबिल टेनिस, एथलेटिक्स, क्रिकेट आदि की प्रैक्टिस की सुविधा है। स्टेडियम में तीन सौ से अधिक खिलाड़ियों का पंजीकरण है। ये खिलाड़ी रोजाना अपने-अपने खेल की प्रैक्टिस करने के लिए आते हैं। शासन स्तर से पीलीभीत के गांधी स्टेडियम में स्ट्रोटर्फ हॉकी कोर्ट की मंजूरी काफी समय पहले मिल चुकी है, लेकिन अभी तक धरातल पर काम शुरू नहीं हो सका है। सिर्फ खेल मैदान में मिट्टी भरान कराने के लिए जनपदीय समिति का गठन किया जा चुका है। स्ट्रोटर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.