फरीदाबाद, मार्च 11 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। होली को अब दो दिन शेष रह गए है। 14 मार्च धुलेंडी वाले दिन स्मार्ट सिटी में रंग चलेगा। लोग एक दूसरे रंग व गुलाल लगाकर बधाई देंगे। लोग कई बार सिंथेटिक के रंगों का भी प्रयोग करते हैं, जो त्वचा के लिए बहुत ही हानिकारक होता है। इन रंगों में कई तरह का केमिकल होने के चलते यह कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का भी कारण बनता है। स्मार्ट सिटी के लोग अपने शरीर में अच्छे से तेल एवं सन्सक्रीन का लगाकर केमिकल वाले रंगों के प्रभाव का कम कर सकते हैं। होली रंगों का त्योहार होता है। इस त्याेहार में युवा में गुलाल और अबीर का प्रयोग करने की बजाय सिंथेटिक रंगों का प्रयोग करते हैं। कई बार यह रंग त्वचा के साथ रिएक्शन करके नुकसान पहुंचाते हैं। इन रंगों में केमिकल की मात्रा होने के कारण यह अस्थमा के रोगियों के हानिकारक ह...