एटा, फरवरी 8 -- एटा,। रविवार को सिंचाई संघ की जिला स्तरीय कार्यकारिणी का द्विवार्षिक अधिवेशन नलकूप कॉलोनी स्थित कार्यालय पर आयोजित हुआ। अधिवेशन की निगरानी उपराजस्व अधिकारी विजयपाल सिंह ने निर्वाचन अधिकारी के रूप में की। अधिवेशन में दोनों अधिकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से पूर्ण कराया। कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों के चुनाव में भाग लिया। चुनाव में अध्यक्ष पद पर मुनेंद्र कुमार को अध्यक्ष के लिए निर्विरोध चुने गए। वहीं राजेश कुमार मंत्री पद के लिए निर्वाचित हुए। दोनों पदाधिकारियों की घोषणा होते ही मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री व सहायक निर्वाचन अधिकारी दिग्विजय सिंह समेत अन्य सभी सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया। अधिवेशन की अध्यक्षता चतुर्थ...