देहरादून, मार्च 7 -- सिंचाई संघ उत्तराखंड के नव गठित कार्यकारिणी में ओमबीर सिंह को अध्यक्ष और बृजमोहन बधानी को महामंत्री निर्वाचित किया गया। गुरुवार को प्रांतीय अधिवेशन के बाद नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। जिसकी विधिवत घोषणा चुनाव अधिकारी हर्षपति गौड़ और बीडीएस नेगी ने की। नई कार्यकारिणी में सर्वेश्वर कुमार सैनी को प्रदेश संरक्षक, धर्मेंद्र सिंह नेगी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजकुमार पाल को कोषाध्यक्ष, सुनील कुमार सैनी को ऑडिटर निर्वाचित किया गया। इनके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर आलोक रंजन, प्रमोद कुमार, संयुक्त सचिव विजय पांडे, सलाहकार सुंदर पाल, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष कोमल दास, मंत्री गढ़वाल मंडल भरत सिंह और संजय सिंह, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष बाल किशन सनवाल, मंत्री नवीन शर्मा, संयुक्त सचिव गढ़वाल सिकंदर सिंह, कुमाऊं रविंद्र यादव,...