चित्रकूट, दिसम्बर 9 -- चित्रकूट, संवाददाता। डीएम पुलकित गर्ग ने कैंप कार्यालय में पर्यटन स्थलों में कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रामघाट, बेड़ीपुलिया से रामघाट तक हो रहे सौंदर्यीकरण, कायाकल्प एवं शहरी विकास कार्यों की जानकारी ली। निर्देश दिए कि बेड़ीपुलिया चौराहा तथा बांदा-चित्रकूट मार्ग पर हो रहे सौंदर्यीकरण कार्यों की गुणवत्ता मानक के अनुरूप की जाए। फुटपाथ एवं घाट क्षेत्र में लगाए जाने वाले सभी पत्थर, फ्लोरिंग एवं सजावटी तत्व टिकाऊ होने चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि रामघाट की पूरी लंबाई में बेहतरीन डिज़ाइन, स्वच्छता और सौंदर्य को प्राथमिकता दी जाए। यूपीपीसीएल को निर्देशित किया कि रामघाट के फुटपाथ पर लगे ट्रांसफार्मरों को चिन्हित भूमि पर स्थानांतरित किया जाए। विद्युत प्रणाली बाढ़ से प्रभावित न हो, इसके लिए पारंपरिक की जगह हाई...