पीलीभीत, फरवरी 9 -- पूरनपुर, संवाददाता। सड़क किनारे मौजूद धार्मिक स्थल के पास बनाई जा रही कुटिया की नींव सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने तोड़ दी। इस दौरान धार्मिक स्थल से सामान ले जाने का भी आरोप है। जानकारी लगते ही हिंदू संगठन के लोग पहुंच गए। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। कोतवाली क्षेत्र के गांव गुलड़िया मु. खाता कलीनगर रोड के किनारे पीडब्ल्यूडी की जमीन पर पिपलेश्वर नाथ मंदिर बना हुआ है। मंदिर के सेवादार राजेश गिरी सोमवार को धनाराघाट पर शारदा नदी में स्नान करने गए थे। उनके चेले और अन्य जानपहचान के लोग मंदिर पर मौजूद थे। आरोप है कि सोमवार सुबह सिंचाई विभाग के लोग मंदिर पर पहुंच गए। उन्होने मंदिर के पास हो रहे निर्माण की नींव गिरा दी। इस दौरान राहगीरों ने उनका वीडियो बना लिया। इस पर कर्मचारी चले गए। लौटे सेवादार को लोगों ने इसके बारे ...