रिषिकेष, जून 9 -- डोईवाला के किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों संग बैठक की। किसानों ने आर्यनगर में बन रही सिंचाई नहर में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखे जाने पर नाराजगी जताई। सोमवार को नुन्नावाला स्थित गुरुद्वारे में किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों संग बैठक की। किसान गुरनाम सिंह ने कहा कि डोईवाला, लालतप्पड़, माजरी, रानीपोखरी व आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान खेती करते हैं। खेती में सिंचाई के पानी के लिए सिंचाई विभाग द्वारा नहरों को किसानों के खेतों तक पहुंचाया जाता है। आर्यन नगर वार्ड नंबर-2 में भी किसानों के खेतों की सिंचाई के लिए पक्की नहर का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन इसकी गुणवत्ता बिल्कुल खराब है। यह जगह जगह टूट भी रही है। यह पहली बरसात भी नहीं झेल पाएगी। किसानों ने कहा कि सिंचाई नहर के कार्य को प्रत्येक दिन अधिकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.