नैनीताल, नवम्बर 6 -- बेतालघाट। कोश्या घाटी की दर्जनों छोटी-बड़ी सिंचाई नहरें लंबे समय से क्षतिग्रस्त हैं। क्षतिग्रस्त नहरों की मरम्मत नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए गुरुवार को ग्रामीणों ने खेतों में प्रदर्शन किया। साथ ही पानी के टैंकरों को खेतों में ले जाकर सिंचाई भी की। ग्रामीणों ने कहा कि एक तरफ उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती मनाई जा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसानों की अनदेखी की जा रही है। पूर्व प्रधान संगठन के प्रदेश सचिव शेखर दानी का कहना है कि 1972 से 2012 तक ब्लॉक में बनी दर्जनों सिंचाई नहरें अब खस्ताहाल हैं। वर्ष 2021 में कई नहरें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। कई बार प्रधान संगठन, पंचायत जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सरकार को इसकी जानकारी दी गई। 2023 -24 में टेंडर प्रक्रिया बड़ी मुश्किल से शुरू हो पाई, लेकिन नहरों की मरम्मत शुरू नह...