बिजनौर, मई 20 -- धामपुर। अफजलगढ़ सिंचाई खंड में मंगलवार को सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार द्वारा राजस्व और तकनीकी पदों में की जा रही कटौती के विरोध में काली पट्टी बांधकर प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के आह्वान पर सींच पर्यवेक्षक ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में हुआ। सरकार ने 14 मई को उप राजस्व अधिकारी, जिलेदार, मुंशी जैसे महत्वपूर्ण पदों की संख्या घटाने और नलकूप चालक, सींचपाल, मिस्त्री कम ड्राइवर जैसे तकनीकी पदों को समाप्त करने का निर्णय लिया था। इस फैसले से कर्मचारियों में भारी नाराज़गी है। वक्ताओं ने कहा कि ये पद जल प्रबंधन और सिंचाई व्यवस्था की रीढ़ हैं और इन्हें समाप्त करने से किसानों को नुकसान होगा। प्रदर्शन में योगेन्द्र कुमार, देव कुमार शर्मा, नवीन शर्मा, गजेन्द्र सिंह सहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.