लखनऊ, मार्च 18 -- आवास विकास परिषद अंसल पर लगा रहा है उसकी जमीन बेचने का आरोप, जिन्होंने जमीन खरीदी वह भी फंसे लखनऊ। प्रमुख संवाददाता अंसल, आवास विकास परिषद, सिंचाई विभाग तथा नगर निगम के बीच चल रहे विवाद में यहां के सैकड़ो लोग फंस गए हैं। जिन लोगों ने मकान बना लिया है उन्हें कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है। 55 लोगों के मकान सिंचाई विभाग की जमीन पर बन गए हैं तो नगर निगम की 219 एकड़ जमीनों पर भी बड़े बड़े बंगले खड़े हो गए हैं। आवास विकास की जमीन पर भी अंसल एपीआई बिल्डर ने प्लाटिंग कर दी है। इससे यहां के कई सेक्टर में ड्रेनेज की समस्या पैदा हो गयी है। आवास विकास व सुशांत गोल्फ सिटी के बारिश के पानी की निकासी को लेकर बड़ा विवाद शुरू हुआ है। बारिश में इसकी वजह से 25 हजार की आबादी प्रभावित होती है। अंसल बिल्डर का विवाद कई विभागों के बीच चल रहा है। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.