समस्तीपुर, नवम्बर 10 -- सिंघिया। सिंघिया प्रखंड के सभी 17 पैक्सों में धान खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। बीसीओ लालन कुमार सिंह ने बताया कि विभागीय निर्देश पर एक नवंबर से धान खरीद की शुरुआत हुई है। जबकि इसको लेकर किसानों द्वारा 1अक्टूबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जारी है। अब तक 31 क्विंटल धान खरीद हुई है। जिसमें निरपुर भरड़िया पैक्स में 21 क्विंटल और कुंडल दो में 10 क्विंटल धान खरीद हुई है। जो इस वर्ष 2025-26 की पहली खरीदारी मानी जा रही है। वहीं करीब 247 किसानों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। जिसमें 105 रैयत एवं 142 गैर रैयत किसान शामिल हैं। विधानसभा चुनाव के कारण अधिप्राप्ति और किसानों के द्वारा रजिस्ट्रेशन भी काफी धीमी रही है। कई पैक्सों में जानकारी के अभाव में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया जा रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में धान खरीद अधिक होने...