समस्तीपुर, फरवरी 2 -- विभूतिपुर। प्रखंड के सिंघियाघाट स्थित रेलवे दुर्गा मैदान में युवाशाला ग्रामीण प्रतिभा केंद्र के तत्वावधान में आयोजित अंतर-जिला स्तरीय बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का महामुकाबला बेगूसराय बनाम समस्तीपुर टीमों के बीच हुआ। जिसमें बेगूसराय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 अंकों से जीत दर्ज कर चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध लोक गायिका कल्याणी मिश्रा, चर्चित इन्फ्लुएंसर शांति झा तथा चंद्रशेखर मिश्रा, विकास कुमार, सह-आयोजक, साइंस शिक्षापीठ, संरक्षक डॉ. एनके आनंद, स्थानीय मुखिया मम...