बागपत, जनवरी 9 -- अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर 33/11 विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब तीन गांवों के ढाई हजार परिवारों को गुरुवार रात से विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों को पीने के पानी सहित अन्य घरेलू कार्यों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम से जल्द आपूर्ति करने की मांग की। सिंघावली अहीर उपकेंद्र से जुड़े सिंघावली अहीर, सेडभर, नवादा गांव में गुरुवार रात से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। ग्रामीणों को शुक्रवार सुबह आपूर्ति ना होने की वजह से पीने के पानी सहित घरों के दैनिक कार्य करने में किल्लत का सामना करना पड़ा। किसानों को पशुओं के चारे को काटने की समस्या रही। ग्रामीण संजय, कविंदर, सोनू, सुरेश, कपिल, सुरेंद्र, सतीश, मोनू ने ऊर्जा निगम कर्मचारियों को फोन पर जल्द समस्या के समाधान की मांग की वही एसडीओ विपिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.