पलामू, जून 7 -- हैदरनगर। प्रखंड के सिंघना गांव में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के प्रति जागरुकता अभियान चलाया गया। महिलाओं और किशोरियों को शनिवार को चुप्पी तोड़ो कार्यक्रम में स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। बीडीओ विश्व प्रताप मालवा के निर्देशन और प्रखंड वॉश समन्वयक हरसू कुमार दयानिधि के नेतृत्व में जल सहियाओं कार्यक्रम किया। आजीविका मिशन के क्लस्टर समन्वयक सत्येन्द्र यादव ने माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने, स्वच्छता बनाये रखने व नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के लिए प्रेरित किया। जलसहिया नीलम देवी और दमयंती देवी ने महिलाओं से संवाद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.