गोरखपुर, अक्टूबर 6 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर दो, आर्दश नगर सिंघड़िया के लोगों ने सोमवार को नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल को ज्ञापन सौंपा। निवासियों ने कहा कि सिंघड़िया गली नंबर तीन का रास्ता बहुत खराब है, जिससे हल्की बारिश में ही जलभराव हो जाता है और रास्ता चलने लायक नहीं रहता। एडवोकेट प्रियंका पांडेय ने नगर आयुक्त से मांग की कि क्षेत्रीय पार्षद को इस समस्या का निरीक्षण करने और रास्ते की मरम्मत के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए जाएं। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण नालियां जाम हो जाती हैं, जिससे क्षेत्र में महामारी फैलने का खतरा बढ़ जाता है। ज्ञापन सौंपने के दौरान शालिनी शर्मा, पूनम, सुनीता देवी, सरोज मिश्रा सहित अन्य निवासी भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.