नई दिल्ली, जुलाई 16 -- जूलियस बेयर समूह ने अपनी ताजा रैंकिंग जारी की है। इसमें पता चला है कि सिंगापुर दुनिया का सबसे महंगा शहर बन गया है। उसके बाद दूसरे नंबर पर लंदन है। भारत की बात करें तो अपनी मुंबई भी इस सूची में 20वें पायदान पर है और भारत का सबसे महंगा शहर है। पिछले साल भी मुंबई की रैंकिंग यही थी।कैसे तय होती है रैंकिंग? जूलियस बेयर का यह सर्वे (लाइफस्टाइल इंडेक्स) दुनिया के 25 बड़े शहरों में रहन-सहन और ऐशो-आराम की चीजों पर होने वाले खर्च को आधार बनाता है। इसमें घर, कार, बिजनेस क्लास उड़ानें, स्कूल की फीस, महंगा खाना और दूसरी लग्जरी चीजें शामिल हैं। एशिया का दबदबा: टॉप-20 शहरों में से आठ एशिया के हैं, जैसे सिंगापुर, हांगकांग (तीसरा), शंघाई (छठा), बैंकॉक, टोक्यो, जकार्ता, मुंबई और मनीला। हालांकि हांगकांग (पिछले साल दूसरा) और शंघाई (पिछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.