लखनऊ, दिसम्बर 3 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। सिंगापुर के साथ रणनीतिक बैठकों में यूपी में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और कार्यबल के विकास पर बात आगे बढ़ी है। इन्वेस्ट यूपी के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शशांक चौधरी के नेतृत्त्व में प्रतिनिधिमंडल ने सिंगापुर में अंतरराष्ट्रीय आउटरीच के तहत इसके प्रयास किए। इन्वेस्ट यूपी के मुताबिक यात्रा का उद्देश्य एफडीआई को बढ़ावा देना, 'मेक इन इंडिया' और 'वोकल फॉर लोकल' अभियान को जोर देना था। इस यात्रा के दौरान इन्वेस्ट यूपी ने अपने कौशल कनेक्ट सेल की भूमिका के बारे में निवेशकों को जानकारी दी। इसके तहत उद्योग की आवश्यकताओं को मांग-आधारित कौशल विकास के साथ जोड़ने की योजना तैयार की गई है। यह सेल युवा प्रतिभाओं को उभरते क्षेत्रों में हिस्सा लेने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, अप्रेंटिसशिप और ग्रीन-जॉब के अवसर...