मुरादाबाद, मार्च 24 -- गंभीर मानसिक व न्यूरो बीमारी से पीड़ित मरीजों के इलाज में मुरादाबाद के डॉक्टर अब सिंगापुर की तकनीक अपनाएंगे। इस तकनीक की बारीकियां सीखने के लिए मुरादाबाद के 15 डॉक्टर मंगलवार को सिंगापुर रवाना हो रहे हैं। डॉक्टरों के दल में शहर के मनोरोग विशेषज्ञ, न्यूरो फिजीशियन, न्यूरोसर्जन शामिल हैं। मुरादाबाद न्यूरो साइंसेज एसोसिएशन के सचिव डॉ. दिशांतर गोयल ने बताया कि डीप ब्रेन स्टीमुलेशन तकनीक में मरीज के दिमाग को बिजली की झननाहट से उत्तेजित किया जाता है। गंभीर मानसिक अवसाद, पार्किंसन, ओसीडी, मिर्गी आदि से पीड़ित ऐसे मरीज जो सामान्य इलाज से ठीक नहीं हो पाते उनमें इस तकनीक का इस्तेमाल होता है। अभी तक मुरादाबाद में इस तकनीक से इलाज नहीं हो रहा था। चिकित्सकों ने अब इसे शुरू करने की योजना बनाई है। एशिया में इस तकनीक से मरीजों के इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.