रामगढ़, दिसम्बर 27 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। नगर परिषद रामगढ़ में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित है। इसे लेकर लेकर समय-समय पर जागरुकता अभियान चलाया जाता है। इसी के तहत वार्ड संख्या 18 से 25 तक सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान दुकानदारों, ठेला-खोमचा संचालकों और आम नागरिकों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही इसके उपयोग से परहेज करने का आग्रह किया गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री का उपयोग करने वालों को चेतावनी दी गई। कुछ मामलों में नियमों के अनुसार कार्रवाई भी हुआ। नगर परिषद रामगढ़ कार्यपालक पदाधिकारी अजमल हुसैन ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक आमलोगों के लिए नुकसानदायक है। इसलिए सरकार ने इस पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद कुछ लोग इसका नियमित उपयोग करते है...