गया, जून 9 -- सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगे सालों गुजर गये पर लोगों पर इसका असर नहीं दिख रहा है। इसके लिए वर्ष 2018 में नगर निगम द्वारा लगातार जागरूकता अभियान सभी वार्डों में चलाया गया था। लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई थी। इसके बाद लगातार छापेमारी भी की गयी थी। बावजूद इसके कुछ दिनों तक तो कुछ ठीक रहा। इसके बाद लोग खुलेआम केदानाथ मार्केट, पुरानी गोदाम, एपी कॉलोनी सहित अन्य इलाके में इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। इस वर्ष इसके लिए तीन टीम भी बनायी गयी, जो जुर्माना वसूल कर रही है। इसके बावजूद लोग धड़ल्ले से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कर रहे हैं। 23 दिसम्बर 2018 से इसके लिए शुरू हुई थी छापेमारी सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के लिए नगर निगम की एक टीम गठित की गयी थी। इस टीम में सदर अनुमंडल पदाधिकारी, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.