समस्तीपुर, जनवरी 31 -- रकारी स्तर पर सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद शहर में इसका उपयोग और बिक्री बेरोकटोक जारी है। पॉलीबैग, थर्मोकोल, प्लास्टिक कप, प्लेट और अन्य प्रतिबंधित सामग्री का दैनिक उपयोग खुलेआम किया जा रहा है। इसके चलते शहर में प्लास्टिक आधारित कचरा तेजी से फैल रहा है, जिससे न केवल पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है बल्कि आम लोगों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। शहर के नाले प्लास्टिक कचरे से जाम हो रहे हैं, जिससे हर बरसात में जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। खाली मैदान, सड़कों के किनारे, नदी, तालाब और पोखर प्लास्टिक कचरे से अटे पड़े हैं। मवेशी इस कचरे को खाने से बीमार पड़ रहे हैं, वहीं कई जगहों पर प्लास्टिक कचरे को जलाए जाने से निकलने वाली जहरीली गैसें सांस संबंधी बीमारियों को बढ़ावा दे रह...