सिमडेगा, मार्च 24 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नप के द्वारा सिंगल युज प्लास्टिक के उपयोग करने वाले दुकानदारों से सोमवार को जुर्माना वसूला गया। नप के इंफ्रोसमेंट टीम ने छापेमारी अभियान चलाते हुए वैसे दुकानदार जो सरकार द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करते पाए गए उनसे जुर्माना वसूला। टीम के द्वारा दुकानों में ट्रेड लाईसेंस की भी जांच की जा रही थी। इधर नप के अभियान से दुकानदारों में हड़कंप देखा गया। दुकानदारों ने नप प्रशासक से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नप दुकानदारों के साथ बैठक कर जरुरी दस्तावेज एवं अन्य मापदंडो की जानकारी दे। इसके बाद अगर दुकानदार निर्देश का पालन करते हुए नहीं पाए जाएगें तो उनपर कार्रवाई करें। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.