सासाराम, जून 4 -- चेनारी,एक संवाददाता। नगर पंचायत चेनारी में बुधवार को सिंगल यूज्ड प्लास्टिक व पालिथीन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान हजारों रुपये जुर्माना वसूले गये। ईओ अभिषेक कुमार व पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में डाक बंगला मार्केट, गांधी चौक, इंदिरा चौक, मुख्य बाजार चेनारी में छापेमारी की गई। इस दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित पालिथीन पकड़ी गई। इस दौरान टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है। इसका मकसद पर्यावरण संरक्षण के लिए वैश्विक जागरूकता और कार्रवाई को प्रोत्साहित करना है। मिशन लाइफ विषय: एकल प्रयोग प्लास्टिक को न कहें इस साल का मुख्य संदेश है। अभियान के तहत प्लास्टिक प्रदूषण के बारे में जागरूकता बढ़ाना, एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.