जहानाबाद, जून 3 -- घोसी, निज संवाददाता। घोसी बाजार में मंगलवार की दोपहर नगर पंचायत के स्वच्छता पदाधिकारी के साथ- साथ वार्ड पार्षद एवं बुद्धिजीवियों ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को बताया कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करना प्रतिबंधित है। इसका उपयोग हमारे पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंचा रहा है। इस मौके पर रैली में शामिल पदाधिकारी ने बताया कि यदि कोई वाणिज्य उपयोगकर्ता प्लास्टिक का इस्तेमाल करते पकड़ा जाता है, तो उस पर पंद्रह सौ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा एवं घरेलू उपयोगकर्ता पर 100 रूपये का जुर्माना लगाया जाएगा। रैली घोसी प्रखंड परिसर स्थित नगर पंचायत कार्यालय से निकली जो घोसी बाजार में भ्रमण के बाद अंबेडकर चौक के समीप समाप्त हो गयी। रैली में कार्यपालक पदाधिकारी अनु राय स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी सिमरन कुमारी, समाजसेवी सौरभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.