सोनभद्र, फरवरी 5 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय खेल मैदान पर थ्री स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित 22वीं अंतरराज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में गुरुवार को सिंगरौली ने दुद्धी को रोमांचक मुकाबले में हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर दुद्धी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनके बल्लेबाज सिंगरौली के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते नजर आए। पहले बल्लेबाजी करते हुए दुद्धी की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 131 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दुद्धी की ओर से निशांत ने 18 रन और रूपेश ने 15 रनों की पारी खेली। सिंगरौली के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें संजू ने तीन ओवर में 11 रन देकर तीन विकेट और विपिन ने चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट झटके। 132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.