मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- मुजफ्फरपुर। बिहार राज्य शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के प्रांतीय सचिव सुनील कुमार ने रविवार को बिहार विश्वविद्यालय के कुलसचिव को पत्र लिखकर विश्वविद्यालय के सिंडिकेट से डॉ. हरेंद्र कुमार और डॉ. अच्युतानंद सिंह के नाम हटने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि इन दोनों सदस्यों के स्थान पर अभी चुनाव नहीं हुआ है। इसलिए सिंडिकेट सदस्य के रूप में इन दोनों का नाम हटना सही नहीं है। प्रांतीय सचिव ने दोनों सदस्यों की सदस्यता बहाल रखने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.