बांदा, फरवरी 24 -- बांदा। संवाददाता बुंदेलखंड का पहला साइंस पार्क बांदा में बनेगा। साइंस पार्क में मनोरंजन के साथ ही अब वैज्ञानिक नवाचार भी किया जा सकेगा। छात्रों को अपना वैज्ञानिक अनुभव बढ़ाने में मदद मिल सकेगी। करीब साढ़े 45 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला साइंस पार्क आईटी, एआई, मशीन लर्निंग और रोबोटिक्स आदि के क्षेत्रों में स्टार्टअप और समाज के विकास को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा। मंगलवार को लखनऊ से आई विशेषज्ञ टीम ने शहर के नरैनी रोड स्थित कांशीराम उपवन में बुंदेलखंड के पहले साइंस पार्क के लिए भूमि का मुआयना किया। अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे व बांदा विकास प्राधिकरण के सचिव मदनमोहन वर्मा ने बताया कि पार्क के इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण का काम सीएंडडीएस को सौंपा गया है। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के परियोजना प्रबंधक रणजीत कुमार ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.