मधेपुरा, मार्च 7 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता स्थानीय मवेशी हाट के विशाल में तीन दिवसीय सिंहेश्वर महोत्सव का गुरुवार को विधिवत उद्घाटन विधानसभा उपाध्यक्ष सह विधायक नरेंद्र नारायण यादव स्थानीय विधायक चंद्रहास चौपाल, पूर्व मंत्री रमेश ऋषिदेव, मुख्य पार्षद पूनम देवी, एडीएम अरुण कुमार, मधेपुरी सहित अन्य मौजूद थे। उद्घाटन के मौके पर नरेंद्र नारायण यादव ने कहा की देवाधीदेव महादेव देवताओं के देव हैं। भगवान शिव जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा की साढ़े सात हजार वर्ष पुराना सिंहेश्वर स्थान का इतिहास रहा है। यह स्थल तीन युगों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा सिंहेश्वर की विकास के लिए सरकार से और राशि मिलेगी। विधायक चंद्रहास चौपाल ने कहा कि सिंहेश्वर की पावन धरती आध्यात्मिक धरोहर है। यहा पूरे देश विदेश व राज्य के कोने कोने से श्रद्धालु आते हैं...