लखीमपुरखीरी, जनवरी 16 -- एसओ मनीष सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एसआई आकाश भाटी ने हेड कांस्टेबल धीरेंद्र और सिपाही ललित चौधरी के साथ क्षेत्र में घूमते हुए मुखबिर की सूचना पर दलराजपुर तिराहे के पास साढ़े चार सौ ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया। उसने अपना नाम तिकुनियां कोतवाली के रामनगर गांव निवासी जरनैल सिंह बताया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब बीस लाख रुपए बताई गई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...