शिवपुरी, सितम्बर 10 -- शिवपुरी में 65 साल की एक बुजुर्ग महिला पर सियार ने अचानक हमला कर दिया। महिला 30 मिनट तक सियार से लड़ती रही। उन्होंने जान बचाने के लिए अपनी साड़ी का फंदा बनाया और सियार का जबड़ा पकड़कर उसके गले में कस दिया। इस दौरान सियार लगातार हमला करता रहा। बुजुर्ग महिला ने फंदे को तब तक खींचकर रखा जब तक सियार ने दम नहीं तोड़ दिया। बुजुर्ग महिला सियार से लड़ते लड़ते बेहोश तक हो गईं। उन्हें गांव वालों ने देखा तो अस्पताल पहुंचाया। उनको करीब 6 घंटे बाद अस्पताल में होश आया। सियार ने महिला के शरीर पर 18 जगह काटा है। जिला अस्पताल में भर्ती सूरजिया बाई जाटव बदरवास थाना क्षेत्र के बरखाड़ी गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि परिवार खेती करता है। घर पर मवेशी हैं उनके लिए हर दिन घास लानी होती है। मैं खेत में घास काट रही थी, इसी दौरान पुलिया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.