फरह, मार्च 11 -- मथुरा में फरह थाना क्षेत्र के गांव कौह में मंगलवार दोपहर साड़ी पहन कर घर में घुसे प्रेमी युवक ने शादीशुदा प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। महिला ने युवक को भी पकड़ा तो वह भी मामूली झुलस गया। महिला के चीखने पर प्रेमी अपने आप को ग्रामीणों से घिरता देख छत से कूद पड़ा। इससे वह भी गंभीर रूप घायल हो गया। घटना से गांव में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झुलसी महिला और घायल युवक को गंभीर हालत में आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे गांव कौह निवासी संजू की पत्नी रेखा (30) घर पर अकेली थी। पति खेत पर मजदूरी करने गया था। उसके दो बच्चे गांव के प्राइमरी स्कूल में पढ़ने गये थे और वह कमरे में टीवी देख रही थी। आरोप है कि तभी महिला के वेश में साड़ी पहन कर घर में प्रेमी हसनपुर, पलवल निवासी उमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.