बागेश्वर, जुलाई 20 -- सिमगड़ी जिला पंचायत सीट से भाजपा समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने पर भाजपा ने साह दंपति को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसमें पति किसान मोर्चा के जिला महामंत्री तथा पत्नी भाजपा दुग-नाकुरी मंडल में मंत्री पद पर काबिज थीं। पार्टी ने इसे अनुशासन हीनता मानते हुए यह कार्रवाई की है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया ने बताया कि भाजपा दुग-नाकुरी मंडल की मंडल मंत्री शीला साह सिमगड़ी जिला पंचायत सीट से पार्टी समर्थित प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं, जबकि उनके पति किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मनोज साह उन्हें चुनाव लड़वा रहे हैं। दोनों ने पार्टी के अनुसाशन व नीतियों के खिलाफ काम किया है। इसे देखते हुए दोनों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया है। किसी को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया...