मुजफ्फरपुर, जुलाई 5 -- साहेबगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के दरिया छपरा निवासी रामजीत ठाकुर के पुत्र शिक्षक गुड्डू लाल ठाकुर (43) की बदमाशों ने बुधवार की रात घर से बुलाकर पहले चाकू से गोदा, फिर रॉड से वार कर हत्या कर दी। वे दो दिनों से लापता थे। उनका शव शुक्रवार की सुबह घर से करीब एक किलोमीटर दूर सेमरा निजामत चिकना चौर में फेंका मिला। शरीर में आधा दर्जन जगहों पर चाकू से गोदने के निशान थे। लोहे की छड़ सिर के आर-पार थी। वे पहाड़पुर मनोरथ पंचायत स्थित राजकीय मध्य विद्यालय मनाईन में पदस्थापित थे। उनका मोबाइल भी गायब है। फॉरेंसिक की टीम ने लिए नमूने : खोजबीन के दौरान गुरुवार की रात ग्रामीण और परिजनों को शिक्षक का गमछा और जूते मिले, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शुक्रवार की सुबह पहुंचे थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार और दारोगा पुनीत कुमार न...