मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। साहेबगंज नगर पंचायत के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) रंधीर लाल स्ट्रीट लाइट, रिफ्यूज कंपैक्टर, हाईमास्ट लाइट टावर एवं सीसीटीवी कैमरों की खरीद की जांच में अनियमितता एवं सरकारी राशि के गबन के दोषी पाए गए हैं। यह खरीदारी उन्होंने जेम पोर्टल के माध्यम से की थी। डीएम के निर्देश पर मामले की तीन सदस्यीय कमेटी ने जांच की गई। इस कमेटी में अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी व जिला भविष्य निधि पदाधिकारी शामिल थे। कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट डीएम सुब्रत कुमार सेन को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट में रंधीर लाल को वित्तीय अनियमितताओं का दोषी पाया। इसके बाद डीएम ने उनके विरुद्घ नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव को आवश्यक कार्रवाई करने की अनुशंसा भेजी है। जिला नियोजन पदाधिकारी का वेतन स्थगित, ...