गाजीपुर, अप्रैल 17 -- मरदह। पूर्वांचल साहू समाज समिति उत्तर प्रदेश की ओर से मरदह ब्लॉक इकाई का गठन मंगलवार देर रात को बरही चट्टी पर आयोजित बैठक में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मत से नाथू गुप्ता को मरदह ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। जिला मंत्री सुनील गुप्ता ने साहू समाज को संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ गुप्ता, संगीता गुप्ता, युवा अभिषेक साहू, आरके गुप्ता, संजय गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, रामबदन गुप्ता, प्रेमचंद गुप्ता, नवीन गुप्ता, दुर्बल गुप्ता, गोपाल गुप्ता, माया साहू आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.