रांची, अक्टूबर 5 -- खूंटी, संवाददाता। जिले में इस साल लगातार हो रही भारी वर्षा ने छठ महापर्व की तैयारियों पर असर डाला है। दशहरा बीतने के बाद छठ महापर्व की तैयारियों की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। छठ महापर्व 25 अक्तूबर से शुरू होकर 28 अक्तूबर तक चलेगा। शहर में बड़ी संख्या में छठव्रती हर वर्ष साहू तालाब में पूजा-अर्चना करते हैं। हालांकि इस वर्ष तालाब में अत्यधिक जलस्तर और लबालब पानी की वजह से श्रद्धालुओं को अर्ध्य देने में कठिनाई हो रही है। तालाब का घाट स्नान के लिए सुरक्षित नहीं है और फिसलन की वजह से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। घाट और रास्तों की जर्जर स्थिति: तालाब के किनारे और छठघाट तक पहुंचने वाले रास्ते काफी जर्जर हो गए हैं। बारिश के कारण रास्तों में बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें पानी जमा होने से व्रतियों का आवागमन मुश्किल हो गया है। घाट और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.